संदेश

“राख”

चित्र
 “इतनी सी गाथा हैं इक चुटकी राख की, एक दिन सबने हिस्सा बन जाना हैं इस ख़ाक की।   उठी, लपटें उठी, उठा धूँ -धूँ करता अहंकार, अंत इन्ही सा होना हैं कर लो ये स्वीकार।   गीली जड़े रह गयी आँगन में, सूखे लट्ठ दिए चिता में डाल, रह गया क्या मेरे पीछे बस इतना रहा सवाल।  लगा ललाट पे तिलक अपने तू, इतना बस रख याद,  राख से जन्मा राख हो जाएगा चार दिनो के बाद”  

“प्रवासी”

चित्र
“देखा हैं कभी छः रंगों वाले इंद्रधनुष से सजा नीला आसमान, देखी हैं कभी बसंत ऋतु में बिन कूक की कोयल, सोए हो कभी गोद में जब लोरी बिन सूनी हो ममता, भीगे हो कभी बिन छमछम के मॉन्सून की बरसात में ….बस कुछ ऐसा ही हैं प्रवासी जीवन”

“लालटेन”

चित्र
  “चलो आओ टूटते-बिखरते रिश्तों को बटोर ले, ज़िंदगी की शाम में इन्ही की मद्धम पड़ती लौ शायद लालटेन या ढिबरी बन उम्मीद का रोशनदान दिखाए। जिन बेमानी रिश्तों के दीयों को स्नेहरूपी  घृत से ताउम्र  संजोए रखा, उनके तले का अंधेरा ही आज हमारे हिस्से हैं….बस …अब …..चलो ….आओ….इक बार …टूटते- बिखरते रिश्तों को बटोर ले”

“मोहल्ले की शाम”

चित्र
 "मोहल्ले में बुजुर्गों का शाम को पार्क की बेंच पर अब मिलना नहीं होता।कई गुज़र गए और कुछ अब caretaker की निगरानी में घर पे ही रहते हैं। गली के कोने वाले प्लॉट पर शर्माजी ने पुराने  मकान का जीर्णोद्धार करवाकर आलीशान कोठी बनवायी हैं।सुना हैं उनका बेटा विदेश से सायकॉलजी में डॉक्टरेट कर के लौटा हैं।निचली मंज़िल की क्लिनिक में काफ़ी भीड़ रहती हैं हर शाम।"

“नज़र और नज़रिया”

चित्र
 “परिवर्तन की ही तरह, संतुलन और समन्वय प्रकृति के नियम हैं। जीवन-मृत्यु, सुख- दुःख, ख़ुशहाली-बदहाली ये सब समय के चक्र के साथ घूमते रहते  है।उसी तरह हम उम्र के ऐसे पड़ाव पे आ गये हैं ,जहां एक ओर नज़र कमज़ोर पड़ने लगी हैं और निजी अनुभव के साथ दुनिया को परखने का नज़रिया और परिपक्व होने लगा हैं। घबराए नहीं बस ऐनक ही लगी हैं, किसी रूढ़िवादी मानसिकता से ग्रसित नहीं हुए हैं ।”

“पिघलता चाँद”

चित्र
  “आयी फिर उसकी याद, एक एक बीता लम्हा टिम टिमा रहा जैसे सितारों से भरा जीवन का आसमाँ ।  वो रहा पहली मुलाक़ात वाला ध्रुव तारा, वो देखो उधर उत्तर की ओर हाथ थामें साथ लिए थे हमने सात फेरो वाला जगमगाता सप्तर्षि।  ये क्या किसने दी ऐसी तपिश, हालातों की आँच पे टपकता ....बूँद दर बूँद ...हमारी रिश्तों का .....पिघलता चाँद .....हाँ आयी फिर उसकी याद।”

“यादों का collage”

चित्र
  “आओ चलो यादों का collage, बनाते है ,  पापा का camera लिए नन्हे हाथों में “let’s make it large”   बनाते है, आओ चलो यादों का collage बनाते है। मम्मी की nail polish लगाए नाखूनों की नोक पे, इन्ही रंगों को कुछ और ख़ास बनाते है.....  आओ चलो यादों का collage बनाते है”

“लम्हे”

चित्र
  “कुछ लम्हे, कुछ यादें पुरानी क़मीज़ के टूटे बटन से होते है,  लम्हों का धागा रह जाता है, हल्का सा उधड़ा सा ….उन्ही यादों की काज़ में कहीं…”

“थपकी”

चित्र
  “अपनी बाहों में भर के इक बार फिर से, पापा थपकी दे के सुला दो ना।  वो रविवार की सुस्त दोपहरीवाली परिपक्व बातें, फिर से याद दिला दो ना, पापा थपकी दे के सुला दो ना। हथेली की तासीर आपकी और वो फेरना हाथ सिर पे मेरे,  वो लाड़ फिर से जाता दो ना, पापा थपकी दे के सुला दो ना ...पापा थपकी दे के सुला दो ना”  -२७/४/२०२१

“मरम्मत”

चित्र
  शीशा बिड़क गया था, बैटरी भी कमजोर पड़ गयी थी शायद।  कई यादें जुड़ी थी इस घड़ी से मेरी। घड़ीसाज को दिखाया और कहा, “जल्दी से ठीक कर दो काम पे जाना है।” उसने मेरी ओर देखा और घड़ी हाथ में लेकर पूछा - “घड़ी ही रुक गयी है या वक़्त भी रुक गया है ?” दिल किया बस इतना ही पूछ लूँ - “दोनो की मरम्मत का कितना लेते हो मेरे भाई?”

"उम्मीदों की गठरी”

चित्र
 “किसी ने कहाँ, चलो लंगड़ी खेले,  कोई बोला, नहीं माँझा लाए, हरी पतंग पे बैठ नीले आसमान की सैर करेंगे। तभी, आवाज आयी ...अलार्म बजा आँख खुल गई....  ख़्वाब था शायद.... ख़्वाब ही होगा।  खुद को समझाया चल उठ मुँह हाथ धो ले।  फिर से निकलना हैं उम्मीदों की गठरी सिर पे रख.... खुद को बेचने”

“गुलज़ार के बाद….”

चित्र
“ ग़ज़ल बेवा हो गयी जगजीत तेरे जाने के बाद,  दिल सोच के घबराता है क्या होगा गुलज़ार तेरे जाने के बाद।  कौन टटोलेगा लम्हों को और ढूँढेगा फुर्सत हाथों में लिए लफ़्ज़ों की छड़ी? सम्पूर्ण  हो तुम सम्पूर्ण ही रहोगे, अधूरे रह जाएँगे हम तेरे जाने के बाद।  दिल सोच के बहुत घबराता है…..क्या होगा गुलज़ार तेरे जाने के बाद।”  -१०/१०/२०११