संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“पिघलता चाँद”

चित्र
  “आयी फिर उसकी याद, एक एक बीता लम्हा टिम टिमा रहा जैसे सितारों से भरा जीवन का आसमाँ ।  वो रहा पहली मुलाक़ात वाला ध्रुव तारा, वो देखो उधर उत्तर की ओर हाथ थामें साथ लिए थे हमने सात फेरो वाला जगमगाता सप्तर्षि।  ये क्या किसने दी ऐसी तपिश, हालातों की आँच पे टपकता ....बूँद दर बूँद ...हमारी रिश्तों का .....पिघलता चाँद .....हाँ आयी फिर उसकी याद।”

“यादों का collage”

चित्र
  “आओ चलो यादों का collage, बनाते है ,  पापा का camera लिए नन्हे हाथों में “let’s make it large”   बनाते है, आओ चलो यादों का collage बनाते है। मम्मी की nail polish लगाए नाखूनों की नोक पे, इन्ही रंगों को कुछ और ख़ास बनाते है.....  आओ चलो यादों का collage बनाते है”

“लम्हे”

चित्र
  “कुछ लम्हे, कुछ यादें पुरानी क़मीज़ के टूटे बटन से होते है,  लम्हों का धागा रह जाता है, हल्का सा उधड़ा सा ….उन्ही यादों की काज़ में कहीं…”

“थपकी”

चित्र
  “अपनी बाहों में भर के इक बार फिर से, पापा थपकी दे के सुला दो ना।  वो रविवार की सुस्त दोपहरीवाली परिपक्व बातें, फिर से याद दिला दो ना, पापा थपकी दे के सुला दो ना। हथेली की तासीर आपकी और वो फेरना हाथ सिर पे मेरे,  वो लाड़ फिर से जाता दो ना, पापा थपकी दे के सुला दो ना ...पापा थपकी दे के सुला दो ना”  -२७/४/२०२१

“मरम्मत”

चित्र
  शीशा बिड़क गया था, बैटरी भी कमजोर पड़ गयी थी शायद।  कई यादें जुड़ी थी इस घड़ी से मेरी। घड़ीसाज को दिखाया और कहा, “जल्दी से ठीक कर दो काम पे जाना है।” उसने मेरी ओर देखा और घड़ी हाथ में लेकर पूछा - “घड़ी ही रुक गयी है या वक़्त भी रुक गया है ?” दिल किया बस इतना ही पूछ लूँ - “दोनो की मरम्मत का कितना लेते हो मेरे भाई?”

"उम्मीदों की गठरी”

चित्र
 “किसी ने कहाँ, चलो लंगड़ी खेले,  कोई बोला, नहीं माँझा लाए, हरी पतंग पे बैठ नीले आसमान की सैर करेंगे। तभी, आवाज आयी ...अलार्म बजा आँख खुल गई....  ख़्वाब था शायद.... ख़्वाब ही होगा।  खुद को समझाया चल उठ मुँह हाथ धो ले।  फिर से निकलना हैं उम्मीदों की गठरी सिर पे रख.... खुद को बेचने”

“गुलज़ार के बाद….”

चित्र
“ ग़ज़ल बेवा हो गयी जगजीत तेरे जाने के बाद,  दिल सोच के घबराता है क्या होगा गुलज़ार तेरे जाने के बाद।  कौन टटोलेगा लम्हों को और ढूँढेगा फुर्सत हाथों में लिए लफ़्ज़ों की छड़ी? सम्पूर्ण  हो तुम सम्पूर्ण ही रहोगे, अधूरे रह जाएँगे हम तेरे जाने के बाद।  दिल सोच के बहुत घबराता है…..क्या होगा गुलज़ार तेरे जाने के बाद।”  -१०/१०/२०११

“सिल बट्टा और चटनी”

चित्र
     “सिल बट्टा और चटनी ”   “ एक पल्ला धनिया और उतना ही पुदीना ले आया था , डंडी जड़ सब सुधार के पत्तों को दो - चार हरी मिर्च के साथ सिल पे मौसी ने रख लिया था। पीसना शुरू किया एक गाँठ अदरक की भी डाली , मेहनत और मशक़्क़त के बाद चटनी तैयार थी , मौसी के इस अन्दाज़ से सभी बड़े हैरान रहते हैं , मिक्सर - ग्राइंडर हैं पल में बन जाती , ना वो कहाँ मानने वाली थी। खाने की मेज़ पे सभी सबसे ज़्यादा चटकारे लेके और वाह वाही से इसी चटनी को चट कर जाते थे । हम सभी ये धनिए और पुदीने के पत्तों से हैं , रोज़मार्रा की ज़िंदगी में बस गार्निश करने के काम आते हैं किसी सब्ज़ी पे या किसी मेहमाननवाज़ी वाले पेय के गिलास की किनारी पे। जब हम ऐसी किसी की शगिर्दी कर ले जो हमारे अवगुण सुधार के हमें मुश्किल परिस्थिति में कसौटी पे कसे और साथ ही साथ अन्य गुणवान लोगों से परिचित करवाए , समझ ली जिये अब आप गार्निश नहीं चटकारे लेने वाली श्रेणी में आनेवाले ...

“उम्मीद”

चित्र
      “उम्मीद”   “ खिड़की के टूटे काँच से झांके के देखा   पौ फटने को हैं   और बारिश भी थम गयी हैं मैं बाहर निकल पतली पगडंडी पकड़ आगे बढ़ा। नजारा देख के भाप गया बीती रात के तूफ़ान ने क्या तबाही मचायी हैं। अमलतास की टूटी डाल से कुछ ही दूरी पे बिखरा   तिनको का घोंसला और एक नवजात पक्षी , आँखें भी नहीं खोल पाया बेचारा , अंधेरे का क़हर कैसे लील गया मासूम को । कितनी बेबस रही होगी इसकी माँ । नदी किनारे पहुँचा देखा नाव उल्टी कटोरी सी पड़ी हैं , मल्लाह ने अपने रिसते झौपड़े में लालटेन लिए , सारी रात आसमान की ओर टकटकी लगाए बिताई होगी। गेरुए वस्त्र में अलमस्त फक्कड़ साधुओं की टोली नदी में स्नान कर सुबह की पहली किरण पे अर्घ देने की तैयारी कर रहे थे। लगा जैसे रात कोई तूफ़ान आया ही नहीं , यहीं ख़ूबसूरती हैं ज़िंदगी की । बस थामे उम्मीद की उँगली चलते चलो एक नयी पगडंडी पे ”

“पखवाड़े का चाँद”

चित्र
     “पखवाड़े का चाँद”       “ हर अगले पखवाड़े चाँद आता , हम भी उसे नज़रों से ही महसूस करते , फिर निकल पड़ते इक और पखवाड़े की तलाश में। गति धीमी   पड़ जाती कभी जो हमारी , बस कोई रोक के हाल ही पूछ लेता। इतना इत्मिनान और सुकून महसूस करते जैसे चाँदिनी की तलाश में पड़े पैरो के छलो पे किसी ने मरहम लगा दी   हो , हाँ फिर निकल पड़ते इक नए पखवाड़े की तलाश में .... सुना हैं   अगला चाँद ईद वाला होगा ....”  

“चार धाम यात्रा”

चित्र
       “ चार धाम यात्रा ”   नदी तब बनती हैं जब छोटी छोटी धारायें जुड़ के एक साथ बहने लगे। हाँ , इस जुड़ाव की प्रक्रिया में , कोई भी धारा अपना महत्व कभी नहीं खोती । मैं हरिद्वार से गंगासागर तक की चर्चा नहीं कर रहा , कभी पधारे गौरीकुंड और देखे प्रकृति का अद्भुत दृश्य उकेरती    मंदाकिनी धारा को। प्रतीत होता हैं जैसे किसी ने कानो में मिश्री घोल दी हो। हाँ सारी धारायें चंचल होती हैं , अलकनन्दा और भागीरथी नदी में मिल कर वो भी परिपक्व हो जाती हैं और पहाड़ों से उतर के मुख्य धारा बन के बहने लगती हैं। कभी हर की पौड़ी या फिर दशाश्वमेध घाट पे मन मोह लेनी वाली संध्या आरती से पूजी जाती है। हाँ त्रिवेणी का महाकुंभ और श्राध पक्ष की समाप्ति के अंतिम दिन नदी किनारे उषा की पहली किरण पे पितरों को किया जाने वाला तर्पण कौन भूल सकता हैं। सर्वत्र जग कल्याण की यात्रा के पश्चात सागर में ही मिलना हैं जानते हुए भी...