"उम्मीदों की गठरी”
“किसी ने कहाँ, चलो लंगड़ी खेले,
कोई बोला, नहीं माँझा लाए, हरी पतंग पे बैठ नीले आसमान की सैर करेंगे।
तभी, आवाज आयी ...अलार्म बजा आँख खुल गई....
ख़्वाब था शायद.... ख़्वाब ही होगा।
खुद को समझाया चल उठ मुँह हाथ धो ले।
फिर से निकलना हैं उम्मीदों की गठरी सिर पे रख.... खुद को बेचने”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें