“चार धाम यात्रा”
“चार धाम यात्रा”
नदी तब बनती
हैं जब छोटी छोटी
धारायें जुड़ के एक
साथ बहने लगे।
हाँ, इस जुड़ाव
की प्रक्रिया में, कोई भी
धारा अपना महत्व कभी
नहीं खोती ।
मैं हरिद्वार से
गंगासागर तक की चर्चा
नहीं कर रहा, कभी
पधारे गौरीकुंड
और देखे प्रकृति
का अद्भुत दृश्य उकेरती मंदाकिनी धारा को। प्रतीत
होता हैं
जैसे किसी ने
कानो में मिश्री घोल
दी हो। हाँ सारी
धारायें चंचल होती हैं,
अलकनन्दा और भागीरथी नदी
में मिल कर वो
भी परिपक्व हो जाती हैं
और
पहाड़ों से उतर के
मुख्य धारा बन के
बहने लगती हैं। कभी
हर की पौड़ी या
फिर दशाश्वमेध घाट
पे मन मोह लेनी
वाली संध्या आरती से पूजी
जाती है।
हाँ त्रिवेणी का
महाकुंभ और श्राध पक्ष
की समाप्ति के अंतिम दिन
नदी किनारे
उषा की पहली
किरण पे पितरों को
किया जाने वाला तर्पण
कौन भूल सकता हैं।
सर्वत्र जग कल्याण की
यात्रा के पश्चात सागर
में ही मिलना हैं
जानते हुए भी धारायें
कभी अपनी दिशा
नहीं मोड़ती, इठलाती बलखाती सागर की ओर
बढ़ी चली जाती हैं
।
थोड़ा गौर करिए एक
ऐसी धारा आप ही
के आँगन में भी
हैं.....
बस इसका ख़याल
रखिए.....शायद कभी चार
धाम की यात्रा पे
जाने की आवश्यकता ना
पड़े”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें