“पखवाड़े का चाँद”
“पखवाड़े
का चाँद”
“हर अगले पखवाड़े चाँद आता, हम भी उसे नज़रों से ही महसूस करते,
फिर निकल पड़ते इक और पखवाड़े की तलाश में। गति धीमी पड़ जाती
कभी जो हमारी, बस कोई रोक के हाल ही पूछ लेता। इतना इत्मिनान और
सुकून महसूस करते जैसे चाँदिनी की तलाश में पड़े पैरो के छलो पे किसी
ने मरहम लगा दी हो, हाँ फिर निकल पड़ते इक नए पखवाड़े की तलाश में....
सुना हैं अगला चाँद ईद वाला
होगा....”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें