“सिल बट्टा और चटनी”
“सिल बट्टा और चटनी”
“एक पल्ला धनिया और उतना ही पुदीना ले आया था, डंडी जड़ सब सुधार के
पत्तों को दो- चार हरी मिर्च के साथ सिल पे मौसी ने रख लिया था। पीसना शुरू
किया एक गाँठ अदरक की भी डाली, मेहनत और मशक़्क़त के बाद चटनी तैयार थी,
मौसी के इस अन्दाज़ से सभी बड़े हैरान रहते हैं, मिक्सर- ग्राइंडर हैं पल में बन जाती ,
ना वो कहाँ मानने वाली थी। खाने की मेज़ पे सभी सबसे ज़्यादा चटकारे लेके और
वाह वाही से इसी चटनी को चट कर जाते थे । हम सभी ये धनिए और पुदीने के पत्तों से हैं,
रोज़मार्रा की ज़िंदगी में बस गार्निश करने के काम आते हैं किसी सब्ज़ी पे या किसी
मेहमाननवाज़ी वाले पेय के गिलास की किनारी पे। जब हम ऐसी किसी की शगिर्दी कर ले
जो हमारे अवगुण सुधार के हमें मुश्किल परिस्थिति में कसौटी पे कसे और साथ ही साथ
अन्य गुणवान लोगों से परिचित करवाए , समझ ली जिये अब आप गार्निश नहीं चटकारे
लेने वाली श्रेणी में आनेवाले हैं पहले से कहीं बेहतर”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें