“उम्मीद”
“उम्मीद”
“खिड़की के टूटे काँच से झांके के देखा पौ फटने को हैं और बारिश भी थम गयी हैं मैं बाहर निकल पतली पगडंडी पकड़ आगे बढ़ा। नजारा देख के भाप गया बीती रात के तूफ़ान ने क्या तबाही मचायी हैं। अमलतास की टूटी डाल से कुछ ही दूरी पे बिखरा तिनको का घोंसला और एक नवजात पक्षी, आँखें भी नहीं खोल पाया बेचारा, अंधेरे का क़हर कैसे लील गया मासूम को । कितनी बेबस रही होगी इसकी माँ । नदी किनारे पहुँचा देखा नाव उल्टी कटोरी सी पड़ी हैं, मल्लाह ने अपने रिसते झौपड़े में लालटेन लिए, सारी रात आसमान की ओर टकटकी लगाए बिताई होगी। गेरुए वस्त्र में अलमस्त फक्कड़ साधुओं की टोली नदी में स्नान कर सुबह की पहली किरण पे अर्घ देने की तैयारी कर रहे थे। लगा जैसे रात कोई तूफ़ान आया ही नहीं, यहीं ख़ूबसूरती हैं ज़िंदगी की । बस थामे उम्मीद की उँगली चलते चलो एक नयी पगडंडी पे”

Bahut sundar
जवाब देंहटाएं